फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day : पौधे का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, दिलाई गई शपथ

Wed, 05 Jun 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करैली के सिलेंडर पार्क में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कक्षा यूकेजी से पांचवीं तक के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करैली के सिलेंडर पार्क में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कक्षा यूकेजी से पांचवीं तक के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह को भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाने के साथ ही पौधे का वितरण किया गया।

विज्ञापन





विज्ञापन





मुख्य अतिथि डॉ. नाज फात्मा सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने नीम,आंवला,अमरूद बरगद ,पीपल के पौधे के साथ तुलसी का पौधा भी भेंट किया। मुख्य अतिथि डॉ. नाज़ फात्मा ने कहा आज जिस प्रकार भीषण गर्मी पड़ रही है, उसकी मुख्य वजहा है कि हम भौतिकता की आंधी में बह कर पेड़ों को काट कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। हमें पेड़ों को बचाने के सात ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि प्रयावरण संतुलित रहे। इफ्तेखार हुसैन ने लोगों को प्रयावरण के प्रति लोगों को सजग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें