प्रयाग संगीत समिति की ओर से दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में हुनरमंद बनने-बनाने की मुहिम जारी है। कार्यशाला में शामिल प्रतिभागी गायन, भाव संगीत, गिटार, कथक के साथ ही चित्रकला की भी बारीकियां सीख रहेहैं।
प्रतिभागियों में आराध्या चौधरी, श्वेता पटेल, संध्या पटेल, झिलमिल श्रीवास्तव, आर्यन आदि को कथक की बारीकियां सीखना, समझना अच्छा लग रहा है तो श्रुति, शिवानी, पार्थ को गिटार सीखना अच्छा लग रहा है। अरुणाथ पियानो बजाना सीख रहे हैं तो आदित्य भूषण, संगीता भाव संगीत सीखने में जुटी है। संगीत समिति की शिक्षिका उमा दीक्षित के मुताबिक कार्यशाला का समापन 15 जून को होगा। इस अवसर पर मेहता प्रेक्षागृह में प्रतिभागियों की ओर से बहुरंगी प्रस्तुतियां होंगी।
बहुजन बाल रंग कार्यशाला का समापन तेरह को
संबोधि संस्थान, प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट और डा.आंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन दावा की ओर से प्रीतम नगर स्थित संत गाडगे भवन में बच्चे विभिन्न विधाओं में हुनरमंद हो रहे हैं। ग्रीष्मकालीन बहुजन बाल रंग कार्यशाला’ का समापन 13 जून को शाम छह बजे सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह में होगा। कार्यशाला के संयोजक रामबृज गौतम के मुताबिक कार्यशाला में बच्चों को विभिन्न कहानियों के माध्यम से संस्कारों की सीख भी दी जा रही है।