फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के भरोसे पार की मुश्किल डगर : केशव

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दो माह के अंतराल के बाद इलाहाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपाइयों ने बुधवार को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केपी कम्युनिटी हॉल में केशव के पहुंचते ही धरती पुत्र के नारे लगने लगे। यहां संतों ने भी वैदिक रीति से पूजन पाठ करने के बाद डिप्टी सीएम को आशीर्वाद दिया। यहां उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना की गई। अपने स्वागत के अभिभूत केशव ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष भरा रहा है। कार्यकर्ताओं की वजह से ही वे हर मुश्किल सफर को आसानी से पार करते आए हैं।
विज्ञापन


केशव का पहले हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद आने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वे विमान से बम्हरौली पहुंचे। यहां विधायक विक्रमाजीत मौर्य, संजय गुप्ता, हर्षवर्धन बाजपेयी, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल आदि ने उनकी अगुवाई की। बम्हरौली एयरपोर्ट से केशव सर्किट हाउस जाने के बजाय सीधे केपी कम्यूनिटी पहुंचे। वहां वेद विद्यालय के बटुकों ने शंख बजाकर उनका स्वागत किया। कंपनी बाग स्थित नरसिंह भगवान मंदिर के संतों ने भी उनके स्वस्थ रहने की कामना की। यहां केशव ने कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक वह कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहेंगे।

कार्यक्रम में काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, इलाहाबाद के प्रभारी एवं एमएलसी अशोक धवन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता ने केशव को धरती पुत्र कहकर संबोधित किया। कहा कि केशव स्वस्थ होकर आए इसका काफी दिनों से कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, राघवेंद्र मिश्र, डा. कमला सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, डा. एलएस ओझा, डा. बीबी अग्रवाल, अमरनाथ यादव, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केपी कम्यूनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य अलकापुरी कालोनी स्थित अपने आवास पहुंच गए। यहां पर भी उन्होंने भाजपा के तमाम नेताओं के साथ पार्टी संगठन पर चर्चा की। हालांकि बैठक में वे ज्यादा बोले नहीं। खामोशी से पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों की बात सुनते रहे। शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक आरके वर्मा, संजय गुप्ता, एमएलसी अशोक धवन, काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें