फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फाफामऊ की घटना से दहशत में मेजा कोल्ड स्टोर के मजदूर

Wed, 25 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाफामऊ घटना को लेकर मेजा रोड स्थित कोल्ड स्टोर में पसरा है सन्नाटा। संवाद - फोटो : पेट्रोल पंप पर पिस्ताैल दिखाकर सेल्समैन से लूट लिए 7260 रुपये
विज्ञापन
फाफामऊ के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के दबाव से बिल्डिंग ढहने की घटना ने मेजारोड कोल्ड स्टोर में काम कर रहे मजदूरों को झकझोर कर रख दिया है। वे कोल्ड स्टोर के अंदर घुसने में झिझक रहे हैं। मजदूरों के अलावा कोल्ड स्टोर कर्मचारी फाफामऊ की घटना की ही चर्चा करते नजर आए। उधर, मेजा प्रशासन ने कोल्ड स्टोर संचालक से साफ कहा है कि मानक के अनुरूप ही सब कुछ होना चाहिए वरना कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों की सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मेजारोड चौराहे के रामपुर में स्थित आरबीएस शीतालय की क्षमता 86500 बोरी आलू रखने की है।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के प्रबंधक देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि मानक के अनुरूप कोल्ड स्टोर चलाया जा रहा है। अब तक 57,281 बोरी आलू किसानों से जमा किया गया है। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाती। उधर, मेजा के एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर संचालकों से कहा गया है कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें