फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बाजी खूब बधाइयां, भक्त रहे मंत्र मुग्ध

Wed, 25 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ककरम गांव में चल रही साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी ने कथा के चौथे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व उन्होंने नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र ,नरसिंह अवतार, हिरण्यकश्यप वध ,गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार ,समुद्र मंथन, बलि वामन की कथा विस्तारपूर्वक सुनाई। कलाकारों की ओर से बाल कृष्ण भगवान की सुंदर व आकर्षक झांकी भी निकाली गई। मथुरा में जन्मे कन्हाई, नंद के घर आनंद भयो, भएप्रगट कृपाला आदि छंदों की प्रस्तुतियां हुई। मुख्य श्रोता यजमान मालती देवी एवं सुरेश चंद्र मिश्र की ओर से कथा व्यास सहित कुलगुरु पं कृष्ण चन्द्र शुक्ल का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया गया। आयोजक व संयोजक सुरेश चंद्र मिश्र ने कथा में मौजूद भक्त लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पवन कुमार मिश्र, सुभाष चन्द्र मिश्र, विद्याकांत मिश्र, कामेश्वर नाथ मिश्र, उमाकांत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें