थाना क्षेत्र के जगुआ सोधा गांव में शनिवार को सुबह करंट के चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जगुआ सोधा गांव निवासी संतलाल भारतीया उर्फ नेता (45) मजदूरी करते थे। बड़ी बेटी सुषमा की शादी के बाद पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी बबीता (17), बेटा आनंद (15) व बेटी अंजलि (13) के साथ छप्परनुमा घर में रहते थे। शनिवार को सुबह आठ बजे संतलाल घर में लगे बिजली के बोर्ड का स्विच ऑन करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।