फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पांच जनवरी तक इनर रिंग रोड के पहले चरण का काम हो जाएगा, फर्राटा भरने लगेंगे वाहन

Mon, 16 Dec 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इनर रिंग रोड के अंतर्गत फूलपुर की तरफ 10.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसमें छह अंडर पास व दो रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसका लगभग 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ परियोजना के तहत जनपद में चल रहे इनर रिंग रोड के प्रथम चरण का काम 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। जिसमें फूलपुर और करछना की तरफ 23 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन


साथ ही अंदावा मोड के पास बन रहे दो रेलवे पुल में एक का 98 और दूसरे का काम 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इनर रोड के अंतर्गत फूलपुर में छह और नैनी की ओर एक अंडर पास का निर्माण पूरा हो चुका है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है, कि पांच जनवरी 2025 तक इनर रिंग रोड पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।

इनर रिंग रोड के अंतर्गत फूलपुर की तरफ 10.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। जिसमें छह अंडर पास व दो रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसका लगभग 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ करछना से लेकर गंगा यमुना नदी के किनारे तक कुल 12.50 किलोमीटर का निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें एक अंडरपास के अलावा सड़क शामिल है। यह काम भी अंतिम चरण में है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि करछना की तरफ मेले के दौरान नदी के किनारे बनाए जाने वाले पार्किंग तक सड़क का निर्माण किया जाना है।
बता दें कि करछना और फूलपुर तहसील के अंतर्गत कुल 194.57 हेक्टेयर भूमि 23 किलोमीटर सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई है।

पहले चरण के तहत सात अंडर पास, दो रेलवे पुल सहित कुल 23 किलोमीटर सड़क का निर्माण पहले चरण के अंतर्गत महाकुंभ से पहले होना है। लगभग 90 फीसदी से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। वहीं पांच जनवरी तक इनर रिंग रोड पर यातायात शुरू हो जाएगा। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें