स्वच्छ और डिजिटल महाकुंभ से विदेशी संत भी खुश
प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के साथ स्वच्छता और डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। विदेशी संत भी इससे खुश हैं। स्पेन से अखाड़ों के विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेने आई जूना अखाड़े की अवधूत अंजना गिरि जिनका पहले नाम एंजिला था का कहना है कि पिछले 30 बरस से वह लगातार महाकुंभ अपने गुरु के साथ आती रही हैं, लेकिन इस बार महाकुंभ की अनुभूति अलग है।
स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनफॉर्मेशन भी डिजिटल प्लेटफार्म पर मिल रही हैं जिससे बाहर के देशों से आने वाले श्रद्धालुओं और टूरिस्ट के लिए आसानी हो गई है। फ्रांस से महाकुंभ में जूना अखाड़े के आयोजन में शामिल होने आए ब्रूनो गिरि कहना है कि महाकुंभ के आयोजन में वह पहले भी दो बार आए चुके हैं, लेकिन इस बार शहर बदला बदला सा लगता है। उत्सव की अनुभूति होती है।