फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पीले रंग की साड़ी में शामिल होंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पीले रंग की साड़ी में शामिल होंगी महिलाएं
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाली समूह की महिलाएं पीले रंग की साड़ी में नजर आएंगी। सभी महिलाओं को एक ही रंग की साड़ी पहनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को हुई बैठक में इस बाबत निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

शासन स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें सभी जिलों के डीएम भी मौजूद रहे। इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर हुई बैठक में तैयारियाें की समीक्षा की गई। अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री का मंच लाल और त्रिवेणी सड़क के बीच में सजेगा। इसी के सामने पांडाल बनेंगे। मंच और पांडाल तैयार होने लगे हैं। जमीन समतलीकरण के लिए बालू गिरा दिए गए हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के सामने हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। ईंट आदि गिरा दी गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें