भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों के हक और अधिकार को महिला शिक्षक अनशन पर बैठ गई। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए आजाद पार्क में प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठ कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की ।
विज्ञापन
संगीता पाल ने कहा कि यदि सांसदों व विधायकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ मिल रहा है तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने में सरकार को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन मिल रही है और झारखंड, हिमाचल, पंजाब की सरकारें पुरानी पेंशन योजना का लाभ अपने कर्मचारियों को देने का मन बना लिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को पता नहीं क्या समस्या है समझ नहीं आ रहा है।
यदि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था देने में दिक्कत है तो खुद क्यों पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं, यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था ठीक नहीं है तो सभी सांसदों व विधायकों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को छोड़ देना चाहिए वरना प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था देने का काम करें।