फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर महिला शिक्षक उपवास पर बैठी, आजाद पार्क पर दिया धरना

Fri, 05 Sep 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों के हक और अधिकार को महिला शिक्षक अनशन पर बैठ गई।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आजाद पार्क में अनशन पर बैठी शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों के हक और अधिकार को महिला शिक्षक अनशन पर बैठ गई। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए आजाद पार्क में प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठ कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की ।

विज्ञापन


संगीता पाल ने कहा कि यदि सांसदों व विधायकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ मिल रहा है तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने में सरकार को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन मिल रही है और झारखंड, हिमाचल, पंजाब की सरकारें पुरानी पेंशन योजना का लाभ अपने कर्मचारियों को देने का मन बना लिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को पता नहीं क्या समस्या है समझ नहीं आ रहा है।

यदि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था देने में दिक्कत है तो खुद क्यों पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं, यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था ठीक नहीं है तो सभी सांसदों व विधायकों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को छोड़ देना चाहिए वरना प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था देने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें