फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई के विरोध में महिलाओं ने बंद कराईं दुकानें, हंगामा

Sat, 19 Sep 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास स्थित चाइनीज फूड बाजार में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दबंगई से परेशान महिला दुकानदार की शिकायत पर पहुंची इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह समेत अन्य ने बाजार बंद करा दिया। इस दौरान दबंग से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में मामले की लिखित सूचना थाने में दी गई। इसके बाद मौके पर एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास ही चाइनीज फूड की दुकानें लगती हैं। यहां पड़ोस में ही रहने वाली निर्मला यादव भी स्टाल चलाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करेलाबाग का रहने वाला एक दबंग यहां दुकानों से वसूली करता है और जो रुपये देने से इंकार करता है, उसकी दुकान नहीं लगने देता। उसने उन्हें न सिर्फ धमकाया बल्कि दुकान भी हटवा दी। मामले की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसकी जानकारी पर शुक्रवार दोपहर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा व महिला संगठन की कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गईं। महिला दुकानदार को धमकाने का विरोध करने पर दबंग व उसके साथियों ने माफी मांगने की बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने बाजार की सभी दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग पुलिसकर्मियों को अवैध रूप से लगने वाले इस बाजार के लिए महीना पहुंचाता है और इसी वजह से वह शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि दुकानों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है जो आने वाली युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। हंगामे की सूचना पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। जहां कुछ देर बाद रिचा समेत अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं। शिकायत के बाद एहतियातन मौके पर पीएसी भी तैनात कर दी गई। रिचा ने बताया कि फूड बाजार में आए दिन छेड़खानी, मारपीट व गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं।

इसके संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर मामले में सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह चौहान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में थी। ऐसे में उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। 

शाम होते ही शुरू होता है जमावड़ा

मौके पर जुटे कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध रूप से लगाई जाने वाली दुकानों में कुछ नॉनवेज की भी हैं। जिनके बाहर शाम होते ही काली फिल्म लगी गाड़ियों का जमावड़ा होने लगता है। इनमें भीतर बैठे लोग शराब भी पीते हैं और वहां से गुजरने वाली युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दो दिन पहले भी लग्जरी गाड़ी से पहुंचे कुछ लोगों ने एक युवक को सरेआम हॉकी-डंडों से पीटा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें