फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने की थी हांगलू को हटाने की संस्तुति

विज्ञापन
Women's Commission recommended the removal of Hanglu
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति रहे प्रो. रतन लाल हांगलू को हटाने की सिफारिश राष्ट्रीय महिला आयोग ने की थी और इस बाबत आयोग की ओर से 27 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में प्रो. हांगलू की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच कमेटी को न सिर्फ हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतें मिलीं, बल्कि इविवि के कुलपति प्रो. हांगलू और पांच अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी गंभीर शिकायतें मिलीं, जिन पर यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रो. हांगलू एवं पांच अन्य शिक्षकों के नाम का भी जिक्र किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलपति विश्वविद्यालय के साथ छात्रों का भी कस्टोडियन होता है और छात्रों का कुलपति पर पूरा भरोसा होता है लेकिन इविवि में ऐसा नहीं है। छात्र-छात्राओं की शिकायतें सुनने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। छात्राएं के यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सुनने और उनके निस्तारण के लिए भी कोई आंतरिक कमेटी की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि कुलपति अपनी ताकत का उपयोग कुछ चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। उन पर वित्तीय अनियमितता एवं यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। एक महिला साहित्यकार की ओर से की गई शिकायत पर अपनी ही जांच के लिए प्रो. हांगलू ने एक सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया और खुद क्लीन चिट भी ले ली। उन्होंने जानबूझकर कोई अंतरिम शिकायत कमेटी भी गठित नहीं की। नवंबर 2019 में एक ऐसी कमेटी बना दी, जो केवल आंखों में धूल झोंकने के लिए थी।
जांच में यह भी पाया गया कि कुलपति छात्राओं से अभद्र भाषा में बात करते हैं। कुलपति के खिलाफ तमाम तमाम शिकायतें, एफआईआर होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ। आयोग की ओर से जारी पत्र की अंतिम लाइनों में कहा गया है कि इन परिस्थितियों के मद्देनजर आयोग प्रो. हांगलू को हटाने के लिए पूरी जोरदारी से संस्तुति करता है।ञ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें