फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: दसवीं, बारहवीं का प्रवेश पत्र 20 से पहले

विज्ञापन
CBSE: tenth, twelfth admit card before 20
विज्ञापन
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं के छात्रों का प्रवेश पत्र जल्द जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि रेगुलर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 20 जनवरी से पहले और प्राइवेट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र महीने के अंत में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अंतिम सूची और रोल नंबर स्कूल को भेज दिए हैं। रेगुलर छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए विद्यालय से संपर्क करना होगा। जबकि, प्राइवेट छात्रों के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। प्रवेश पत्र को लॉगिन आईडी और पासवर्ड के बिना डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड के अधिकारियों एवं स्कूल के प्रधानाचार्यों का कहना है कि सीबीएसई से जुड़ी जानकारी के लिए परीक्षार्थी और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की जानकारी, समय के साथ परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें