फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों के हवाले रहेगी कालका से आने वाली नेता जी एक्सप्रेस

Sun, 07 Mar 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कालका मेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका से हावड़ा जाने वाली नेता जी एक्सप्रेस की कमान सोमवार को महिला रेलकर्मियों के हवाले रहेगी। ट्रेन में लोको पॉयलट, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला विंग ही तैनात रहेगी। ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर यहां महिला स्टाफ का स्वागत भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेता जी एक्सप्रेस की कमान सोमवार सुबह प्रयागराज मंडल के टूंडला रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों को सौंप दी जाएगी। यहां लोको पॉयलट, टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ, गार्ड आदि का दायित्व महिला रेलकर्मियों के पास ही रहेगा। यह स्टाफ ट्रेन को टूंडला से कानपुर तक लेकर आएगा।

इस दौरान कानपुर से प्रयागराज के लिए ट्रेन में दूसरा ट्रेन स्टाफ चढ़ेगा। शाम का प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन आगमन के दौरान सभी महिला स्टाफ का रेलवे अफसरों द्वारा स्वागत किया जाएगा। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें