फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक ललिता देवी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर मारने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के पति को थाने ले आई। सुबह विवाहिता के मायके के लोग पहुंचे और दहेज के लिए गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने उनसे तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंदई गांव निवासी राजकुमार पाल पुत्र रामसजीवन की शादी बीते 28 जून को संग्रामगढ़ के साड़ाहर्षपुर निवासी ललिता देवी पुत्री देवनाथ पाल से हुई थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। राजकुमार की पहली पत्नी से विवाद हो गया था। उधर ललिता ने राजकुमार से दूसरी शादी कोर्ट मैरेज करके की थी। वह अपने साथ एक चार साल का बच्चा भी लेकर आई थी। रविवार की रात में ललिता ने संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान शोर शराबा होने पर जुटे लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद महिला के पति राजकुमार को हिरासत में ले लिया सूचना पर सुबह विवाहिता की मां और बहन पहुंची। वह लोग राजकुमार उसकी मां और पिता पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने की बात कहने लगे। हालांकि पुलिस ने उसकी मां से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें