फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम स्वतंत्रता दिवस पर रोपेगा दो लाख पौधे

विज्ञापन
Nagar Nigam Allahabad
विज्ञापन
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम शहर में अभियान चलाकर दो लाख पौधे रोपेगा। इसके कार्य में सहयोग और पौधों की देखभाल के लिए शहरियों को वृक्ष मित्र बनाया जाएगा। शहरी पौधे तो रोपेंगे ही उनकी देखभाल का संकल्प भी लेंगे। पौधों को जीवित रखने के लिए टी गार्ड की व्यवस्था की जाएगी। महापौर वृक्ष मित्रों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन

15 अगस्त को पौधरोपण के लिए पौधों और उनकी सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी मंत्री, सांसदों और विधायकों संग प्रतिष्ठानों, व्यापारियों से टीगार्ड देने का अनुरोध किया गया है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि स्टांप मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी और विधायक उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी ने विधायक निधि से पांच-पांच लाख रुपये टीगार्ड के लिए दिए हैं। अन्य जन प्रतिनिधियों ने इस पुण्य कार्य में टीगार्ड का सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के मुताबिक अपना शहर स्वच्छ और हराभरा रहे, इसके लिए शहरियों को वृक्ष मित्र बनाया जा रहा है। इन्हें पौधरोपण के बाद सम्मानित भी किया जाएगा। शहरियों की जागरूकता से न केवल शहर स्वच्छ रहेगा बल्कि हर तरफ हरियाली भी रहेगी। इसके लिए मोहल्ला स्तर पर गठित कमेटियों को जनसंपर्क को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें