फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खेत में निराई कर रही महिला की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव रखकर किया हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बगरहा निवासी प्रभाशंकर यादव की पत्नी रामकली (35) रविवार को घर से 500 मीटर की दूर खेत में धान की निराई कर रही थी। करीब शाम चार महज चार फीट ऊंचाई पर लटक रहे बिजली के तार के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : करंट लगने से महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र करछना अंतर्गत डीहा गांव के मजरा बगरहा में रविवार को एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। खेत में धान की निराई करने गई महिला वहां से गुजरे बिजली के तार के चपेट में आ गई। हादसे के जानकारी आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और बिजली अफसरों के बुलाने की मांग करते हुए करीब चार घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। आखिरकार अफसरों द्वारा मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन



बगरहा निवासी प्रभाशंकर यादव की पत्नी रामकली (35) रविवार को घर से 500 मीटर की दूर खेत में धान की निराई कर रही थी। करीब शाम चार महज चार फीट ऊंचाई पर लटक रहे बिजली के तार के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव रखकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि खेत में लटक रहा बिजली का तार जमीन से पांच-छह फीट की ऊंचाई पर था, जिसके कारण हादसा हुआ। इसे ठीक कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। जानकारी पर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, सीओ अजीत कुमार चौहान व तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना स्थल पर बुुुलाने की मांग पर अड़े रहे।


आखिरकार जेई ज्ञान प्रकाश मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसडीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों के साथ उनकी संवेदना है। विभाग की ओर से पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में जर्जर व लटक रहे तारों की मरम्मत कराई जाएगी। जर्जर तार व पोल बदलने का लेकर प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें