स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की सूचना से सहम गए। मिर्जापुर के जिगना थाने से महिला को कोविड पॉजिटिव बताने के बाद हड़कंप की स्थिति रही। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव थी, गलती से पोर्टल पर उसे पॉजिटिव अपलोड किया गया था।
जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को जिगना मिर्जापुर में हुई मारपीट में घायल महिला को गंभीर हालत में एसआरएन रेफर किया गया था। तीन जुलाई को महिला की कोविड जांच कराई गई, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन पोर्टल पर उसे पॉजिटिव अपलोड किया गया। इसी सूचना के आधार पर सीएमओ ने घायल महिला को कोरोना संक्रमितों की सूची में शामिल कर लिया।
छह जुलाई को उपचार के दौरान एसआरएन के सर्जिकल वार्ड में महिला की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद एसआरएन चौकी से एक सिपाही ने जिगना थाने में फोन कर हत्या के इस मामले में कपड़े आदि ले जाने को कहा। उधर महिला को संक्रमित बताया गया तो पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी सहम गए। जांच में जब स्पष्ट हो गया कि महिला कोविड संक्रमित नहीं थी।