फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशाप में बनाए जाने लगे मास्क, कर्मचारी ही करेंगे उपयोग

विज्ञापन
roadways news
विज्ञापन
-रोडवेज के प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद शुरू हुआ मास्क निर्माण का कार्य
विज्ञापन

-प्रयागराज रीजन के सभी रोडवेज कर्मचारियों की होगी कोविड-19 जांच
प्रयागराज। कोविड वायरस से बचने के लिए रोडवेज ने अपने कर्मचारियों से ही मास्क निर्माण का काम शुरू करवाया है। खास बात यह कि रोडवेज की वर्कशॉप में बनाए जाने वाले मास्क का उपयोग विभाग के कर्मचारी ही करेंगे। बीते दो दिन के दौरान रोडवेज वर्कशाप में सौ से ज्यादा मास्क तैयार किए गए हैं। यहां खादी और सूती कपड़े के थ्री लेयर वाले मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने सभी चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों के लिए क्षेत्रीय वर्कशॉप में ही मास्क और सेफ्टी जैकेट बनाने का निर्देश दिया था। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि कार्यशाला में कर्मचारियों द्वारा अफसरों की देखरेख में सूती और खादी कपड़े का थ्री लेयर वाला मास्क बनाया जा रहा है। ताकि धुलाई के बाद उसका पुन: प्रयोग किया जा सके। मास्क के अतिरिक्त सेफ्टी जैकेट का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी कर्मचारियों को आने वाले दिनों में दो से तीन मास्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ताकि वह इनका प्रयोग कर कोविड-19 से बचे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रोडवेज अपने सभी कर्मचारियों की कोविड की भी जांच करवाएगा। इसके लिए सबसे पहले 50 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों की जांच होगी। ऐसे कर्मचारियों की संख्या रीजन में 200 के आसपास है। इसके बाद 40 वर्ष से ज्यादा, फिर 30 वर्ष से ज्यादा एवं अंत में 30 वर्ष से कम आयु के कर्मचारियों की कोविड की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें