फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल महिला की मौत को दिखा दिया कोरोना से मौत, मचा रहा हड़कंप

Fri, 10 Jul 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की सूचना से सहम गए। मिर्जापुर के जिगना थाने से महिला को कोविड पॉजिटिव बताने के बाद हड़कंप की स्थिति रही। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव थी, गलती से पोर्टल पर उसे पॉजिटिव अपलोड किया गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को जिगना मिर्जापुर में हुई  मारपीट में घायल महिला को गंभीर हालत में एसआरएन रेफर किया गया था। तीन जुलाई को महिला की कोविड जांच कराई गई, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन पोर्टल पर उसे पॉजिटिव अपलोड किया गया। इसी सूचना के आधार पर सीएमओ ने घायल महिला को कोरोना संक्रमितों की सूची में शामिल कर लिया।

छह जुलाई को उपचार के दौरान एसआरएन के सर्जिकल वार्ड में महिला की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद एसआरएन चौकी से एक सिपाही ने जिगना थाने में फोन कर हत्या के इस मामले में कपड़े आदि ले जाने को कहा। उधर महिला को संक्रमित बताया गया तो पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी सहम गए। जांच में जब स्पष्ट हो गया कि महिला कोविड संक्रमित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें