फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारा चाकू

Sat, 15 Feb 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime scene - फोटो : Twitter
विज्ञापन
हंडिया में बदमाशों ने आधी रात छेड़खानी के विरोध पर महिला को चाकू मार दिया। साथ ही मोबाइल भी लूट ले गए। लहुलुहान हाल में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। रात से लगी टीमों ने शुक्रवार दोपहर में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करना इंस्पेक्टर को भारी पड़ा। एसएसपी ने उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात ढाई बजे के करीब हुई। मूल रूप से गाजीपुर के सुहवल निवासी दंपति अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन से वाराणसी से लखनऊ जा रहा था। ट्रेन गोपीगंज के पास पहुंची थी कि तभी उनका नगदी व कपड़ों से भरा बैग चोरी हो गया। जिसके बाद परिवार ट्रेन से उतरकर शहर की ओर जा रहे मैजिक पर सवार हो गए। रात ढाई बजे के करीब मैजिक चालक परिवार को हंडिया टोल प्लाजा के पास उतारकर दूसरी ओर चला गया। जिसके बाद दंपति बच्चों समेत पास ही स्थित दुकान पर चाय पीने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत तीन बाइकसवार युवक पहुंचे और महिला से अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध पर पति को पीटने लगे और बीचबचाव पर महिला को चाकू मार दिया। कमर व पैर में चाकू लगने से महिला लहुलुहान हुई तो हमलावर युवक भाग निकले। भागते वक्त मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना मिली तो हंडिया पुलिस के साथ कुछ ही देर में एसएसपी व एसपी गंगापार भी पहुंच गए। जख्मी महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बगहा निवासी ब्रजेश, संतलाल व सूरज यादव शामिल हैं। 
विज्ञापन


छेड़छाड़, लूट की नहीं लगाई धाराएं
सूत्रों की मानें तो एसएसपी ने रात में ही घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद हंडिया इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसकी वजह से पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई और बदमाश रात में नहीं पकड़े जा सके। यही नहीं छेड़छाड़ व लूट की जगह मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसकी जानकारी पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बैठा दी। साथ ही रिपोर्ट आने तक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी को कार्यभार सौंप दिया। 


प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की बात बात सामने आने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बैठाई गई है। जिसके पूरी होने तक अतिरक्ति प्रभारी निरीक्षक को कार्यभार सौंपा गया है। मामले की जांच एसपी गंगापार से कराई जा रही है। 
विज्ञापन

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें