पत्नी बोली- देहव्यापार कराना चाह रहा था पति
अर्शिया की बेटी चांद बीबी ने बताया कि उसका पति इरफान उससे देहव्यापार कराना चाह रहा था जिसका वह लगातार विरोध करती रही। इसी वजह से वह मायके आकर मां के साथ रहने लगी। मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने साथ दिया और अपने पास रहने दिया। उन्होंने ससुराल जाने से मना कर दिया था। कहा कि इरफान से इस बारे में बात कर लूंगी। इसी बात को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि पति मां की जान ले लेगा।
आधे घंटे तक सड़क पर पड़ी रहीं अर्शिया
दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी अफरोज ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे तभी घर के बाहर महिला दौड़ती हुई आई और पीछे से आरोपी ने उसे गोली मार दी। महिला के हाथ में एक सिलिंडर था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। महिला सड़क पर करीब आधे घंटे तक पड़ी रही। किसी ने उसे उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पुलिस मौके पर आई तो आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।
पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर