फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडवर्क में पलीता : प्रेस कांफ्रेंस में महिला बोली, चोरी गए मोबाइल को वापस देेने को ऐंठे पांच हजार

Sat, 12 Mar 2022 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला पुलिस की सर्विलांस टीम पिछले कई दिनों से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में लगी हुई थी। जिसमें उसने 80 फोन बरामद किए। इस संबंध में शनिवार दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस व मीडिया के साथ उन लोगों को भी बुलाया गया था, जिन्हें बरामद फोन वापस किए जाने थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोलती भुक्तभोगी महिला। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी व गुम हुए 80 मोबाइल फोन बरामद करने के पुलिस के गुडवर्क में उस समय पलीता लग गया, जब महिला ने फोन देने के लिए पांच हजार रुपये ऐंठे जाने का बयान दे डाला। यह वह महिला थी जिसका फोन भी बरामद मोबाइल में शामिल था। इस बयान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पुलिस अफसर उसका मुुंह ताकते रह गए। बाद में मामले को संभालते हुए कहा कि प्रकरण में जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




जिला पुलिस की सर्विलांस टीम पिछले कई दिनों से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में लगी हुई थी। जिसमें उसने 80 फोन बरामद किए। इस संबंध में शनिवार दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस व मीडिया के साथ उन लोगों को भी बुलाया गया था, जिन्हें बरामद फोन वापस किए जाने थे।



फोन दिए जाने के साथ ही उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने को भी कहा गया। इसी दौरान नैनी के मामा भांजा निवासी गीता गौड़ ने जो कहा, उसे सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि  बरामद मोबाइल वापसी के लिए उससे पांच हजार रुपये लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की बात सुनते ही सकपका गए अफसर


यह सुनते ही अफसर उसका मुंह देखने लगे। महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस निखिल गौड़ने उससे रुपये लिए, वह उसका ही दूर का रिश्तेदार है और पुलिस लाइन में ही वह किसी अफसर मैडम की गाड़ी चलाता है। मैडम कौन हैं, वह यह नहीं बता पाई।



महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। युवक का पता लगाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतीश चंद, एसपी क्राइम



15 लाख रुपये है कीमत
उधर पुलिस अफसरों ने बताया कि गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्विलांस टीम ने कुल 80 फोन बरामद किए। जिनका कुल मूल्य करीब 15 लाख रुपये है। अलग-अलग थानों में दर्ज एफआईआर/गुमशुदगी के आधार पर इनके मालिकों को चिह्नित कर मोबाइल वापस किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें