फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी की हत्या के बाद महाकुंभ मेले में डस्टबिन में फेंक दिया था चाकू

Sat, 22 Feb 2025 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार माह से वह पत्नी की हत्या की योजना बना रहा था। कुछ माह पहले वह पत्नी को लेकर हरिद्वार गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 18 फरवरी को वह मीनाक्षी को लेकर संगम तट पहुंच गया। वहां पर रात में ही दोनों ने संगम में डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद अशोक ने पत्नी मीनाक्षी के साथ एक 22 सेकंड का वीडियो भी बनाया था।

विज्ञापन
हत्यारोपी पति अशोक वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की हत्या के आरोपी एमसीडी दिल्ली के सफाई कर्मचारी ने चाकू महाकुंभ मेले में मोरी रोड पर एक कूड़ेदान में फेंक दिया था। इसके अगले दिन बाद वह मेले में ही घूमता रहा। नई दिल्ली के त्रिलोकीपुर निवासी अशोक वाल्मीकि एमसीडी में सफाईकर्मी है। उसे पत्नी मीनाक्षी वाल्मीकि से तीन पुत्र अश्विनी, आदर्श और आशीष हैं। पिछले कुछ साल से सफाईकर्मी अशोक को अपने मोहल्ले की एक महिला से प्रेम हो गया था। इसको लेकर पत्नी मीनाक्षी से विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो घर में कलह शुरू हो गई।

चार माह से वह पत्नी की हत्या की योजना बना रहा था। कुछ माह पहले वह पत्नी को लेकर हरिद्वार गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 18 फरवरी को वह मीनाक्षी को लेकर संगम तट पहुंच गया। वहां पर रात में ही दोनों ने संगम में डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद अशोक ने पत्नी मीनाक्षी के साथ एक 22 सेकंड का वीडियो भी बनाया था।

आरोपी अशोक ने पत्नी से प्रयागराज में रुकने और सुबह एक बार स्नान कर घर लौटने की बात कही। रात में नई झूंसी आजाद नगर में अशोक ने 500 रुपये में एक लॉज में कमरा लिया और रात में ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह दिनभर मेला क्षेत्र में घूमता रहा।

झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में अशोक ने बताया कि हत्या करने के बाद चाकू मेला के मोरी मार्ग स्थित एक डस्टबिन में फेंक दिया था। शनिवार को झूंसी पुलिस मोरी मार्ग पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त चाकू की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का दीवाना है अशोक

पत्नी मीनाक्षी की हत्या का आरोपी सफाईकर्मी अशोक वाल्मीकि फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का फैन है। अधेड़ अवस्था में भी वह बिल्कुल अभिनेता की तरह स्टाइल में रहता है। उसके बोलने की स्टाइल भी मिथुन चक्रवर्ती की तरह ही है। मिथुन की फिल्मों के ज्यादातर डायलॉग उसे याद हैं।

महंगी बाइक और कपड़ों का भी शौकीन

एमसीडी सफाईकर्मी अशोक वाल्मीकि बड़े-बड़े बाल रखने का शौकीन है। इसके साथ ही कपड़ों और और महंगी बाइक का भी शौक रखता है। झूंसी पुलिस के अनुसार वह पियानो और गिटार भी अच्छे तरीके से बजाता है। महंगी बाइक पर चलना भी उसे बेहद पसंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें