फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में महिला का अंतिम संस्कार, जेल भेजे गए आरोपी

Sat, 13 Mar 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन
मऊआइमा में छेड़छाड़ के विरोध पर हमले में घायल हुई किशोरी की मां की मौत से गांव में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार को महिला का शव गांव पहुंचने पर फोर्स की मौजूदगी पर अंतिम संस्कार कराया गया। घटना में नामजद तीन अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पीएसी तैनात है। फोर्स ने मार्च भी किया। आज आईजी पहुंचे और जल्द से जल्द बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 मऊआइमा के बुआपुर गांव में 9 मार्च को अनुसूचित जाति की एक किशोरी खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उससे छेड़छाड़ की गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों के पास किशोरी की मां पहुंचती तो उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान मां की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को शव जब गांव पहुंचा तो पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में पीएसी तैनात रही। आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।

पुलिस ने पहले ही तालिब, कौशर एवं अमन को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें आज जेल भेज दिया गया। दो समुदायों के बीच हुई घटना को लेकर गांव में पीएसी एवं पुलिस बल तैनात है। मौके पर आज आईजी रेंज केपी सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों जिनके नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात हैं। फोर्स ने वहां मार्च भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें