फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पिता के घर रह रही महिला ने नए यमुना पुल से कूद कर जान दी, पति की मौत के बाद थी अवसाद में

Wed, 11 Mar 2026 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए यमुना पुल पर बुधवार की सुबह दस बजे नैनी निवासी 42 वर्षीय महिला ज्योति शुक्ला ने कूद कर जान दे दी। मृतका पिछले चार साल से अपने पिता के घर रह रही थी। सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए यमुना पुल पर बुधवार की सुबह दस बजे नैनी निवासी 42 वर्षीय महिला ज्योति शुक्ला ने कूद कर जान दे दी। मृतका पिछले चार साल से अपने पिता के घर रह रही थी। सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

 

नैनी के चकलाल मोहम्मद निवासी जगदीश चंद्र मिश्रा किसान हैं। उनकी बेटी ज्योति शुक्ला (42) पति प्रदीप शुक्ला की मौत के बाद अपने बेटे अंश के साथ पिता के घर चकलाल मोहम्मद में ही रह रही थी। पिता ने बताया कि पति की मौत होने के बाद उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। बुधवार की सुबह वह अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी खोज कर ही रहे थे कि दोपहर में उसके नए यमुना पुल से कूदने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


दूसरी तरफ सुबह करीब दस बजे नए यमुना पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुल से एक महिला के कूदते हुए देखा तो सूचना घाट पर मौजूद रही जल पुलिस को दिया। मौके पर मौजूद रही पुलिस ने नदी में छलांग लगा कर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोपहर बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कीडगंज पुलिस ने मामले में महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें