फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राॅड से हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों मृतक सवारी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
थरवई क्षेत्र के कांदी गांव में दस दिन पहले भूसा फैलाने के विवाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को लखनऊ स्थित पीजीआई में उपचार के दौरान सवारी देवी (45) पत्नी इंद्र बहादुर बिंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 20 सितंबर को भूसा फैलाने पर पड़ोसियों से सवारी देवी का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश, मोनू, वीरेंद्र कुमार और भोलेनाथ ने लोहे की रॉड से सवारी देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सवारी देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें