फूलपुर के मियां का पूरा में आयोजित किसान सभा में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : संगठन
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण और उसके बदले दिए जा रहे मुआवजे का मुद्दा बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान सभा में प्रमुखता से उठा। किसानों ने आरोप लगाया कि कीमती जमीन के बदले अपेक्षाकृत कम मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण में किसानों के हितों का ध्यान रखने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
यूनियन के कैंप कार्यालय मियां का पूरा में आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रमीज नकवी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए ली जा रही जमीन उनके लिए महज खेत नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। जिलाध्यक्ष रमीज नकवी ने किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के स्तर पर उठाने की बात कही।
सभा में संगठन की आगामी गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में किसानों ने गांवों में बिजली और पानी की समस्याएं भी उठाईं। बैठक की अध्यक्षता सीताराम सिंह और संचालन देवेंद्र बहादुर खन्ना ने की। सभा में भोला प्रजापति, कमलेश यादव, देवनाथ भारतीय, गुंजा पटेल, संगीता गौतम आदि मौजूद रहे।