फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मारपीट में घायल महिला की मौत, शव घर पहुंचते ही हंगामा

Fri, 02 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों कांदी गांव में घायल महिला की शव घर पहुंचते ही हंगामा।
विज्ञापन
थरवई थाना क्षेत्र के कांदी गांव में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 10 दिन पहले मारपीट में घायल हुई थी। बुधवार देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक महिला का नाम सवारी देवी था। उनका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में और धाराएं बढ़ाने की मांग की। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।
जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह पुलिस टीम और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया। पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 304 बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को छतनाग घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें