फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से हावड़ा में आठ माह के बच्चे के साथ मिली महिला 

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हावड़ा ब्रिज - फोटो : Social media
विज्ञापन
प्रयागराज में पुलिस की यूनिफार्म बनाने वाले किंग्स टेलर के इश्तियाक अहमद की बहन  और उसके आठ माह की बच्ची को आरपीएफ ने सीसीटीवी की मदद से हावड़ा स्टेशन पर ढूंढा है। आरपीएफ के एसआई अमित द्विवेदी को इश्तियाक ने सूचना दी कि उसकी बहन शायरा बानो अपने आठ माह के बच्चे को लेकर ससुराल वालों से  नाराज होकर खड़गपुर स्टेशन से रविवार 29 मई को हावड़ा की ट्रेन में बैठ गई। सूचना पर एसआई ने हावड़ा  और खड़गपुर आरपीएफ को इसकी सूचना भेजी।
विज्ञापन


खड़गपुर में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सूचना दी गई कि महिला वहां से हावड़ा की ओर गई है। खास बात यह रही कि महिला खड़गपुर में बुर्का पहने हुई थी, जबकि हावड़ा में उतरने से पहले उसने अपना बुर्का उतार दिया था। इस वजह से हावड़ा आरपीएफ को उसे ढूंढने में परेशानी हुई लेकिन गोद में बच्चा देख कर वहां उससे आरपीएफ ने पूछताछ की । इसके बाद जीआरपी हावड़ा के सहयोग से उसे परिजनों  को सुपुर्द किया गया। इस मामले में प्रयागराज आरपीएफ की सक्रियता की स्थानीय अफसरों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें