फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : सर्जन के फ्लैट में मृत मिली महिला की गला घोंटकर हुई थी हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 26 Nov 2022 06:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रामबाग के देवड़ा सदन स्थित सर्जन दीपकेंद्र मित्रा के दूसरे तल स्थित फ्लैट में रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को मृत पड़ी मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। शुक्रवार शाम चार बजे के करीब दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबाग में सर्जन के फ्लैट में मृत मिली 35 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। उसकी गर्दन पर गला कसे जाने के निशान मिले हैं। यह भी आशंका है कि उससे दुष्कर्म हुआ। फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने वैजाइनल स्वैब की स्लाइड सुरक्षित रख ली है। 

विज्ञापन



रामबाग के देवड़ा सदन स्थित सर्जन दीपकेंद्र मित्रा के दूसरे तल स्थित फ्लैट में रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को मृत पड़ी मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। शुक्रवार शाम चार बजे के करीब दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के गले में निशान मिला। इससे पता चला कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन

यह भी पता चला कि महिला की मौत सात-आठ दिन पहले हुई। शव निर्वस्त्र हाल में मिला था, ऐसे में दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। हालांकि, शव काफी पुराना होने के चलते जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जिस पर वैजाइनल स्वैब की स्लाइड सुरक्षित रख ली गई। सूत्रों का कहना है कि स्लाइड की जांच में स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। 


अफसर पीएम रिपोर्ट न मिलने की कहते रहे बात
इस मामले में पुलिस अफसर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने का बयान देते रहे। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना से पूछा गया तो उनका कहना था कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें