फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में महिला की मौत

Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- मृतक गायत्री देवी की फाइल फोटो ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पैसा मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जसरा निवासी राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी गायत्री देवी (36) को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया। आरोप है कि वहां डिलीवरी के लिए 2500 रुपये जमा करने का दबाव डाला गया। राजू ने बताया कि उसके पास 2000 ही है। बाकी पैसा बाद में दे देंगे। इसके बाद गायत्री देवी को भर्ती किया गया।
राजू ने आरोप लगाया कि भर्ती होने के करीब दो घंटे बाद पत्नी ने सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद गायत्री देवी की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में उन्होंने गर्भवती को जिला चिकित्सालय रेफर करने का अनुरोध किया लेकिन उन्हें बार-बार स्थिति सामान्य होने का आश्वासन देते हुए दवाइयां बाहर से मंगाई गई। कुछ देर के बाद महिला की मौत हो गई ।
विज्ञापन

इस मामले में सीएचसी अधीक्षिका डॉ. अंकिता पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सोमवार को वह अवकाश पर थीं और अस्पताल का प्रभार डॉक्टर सुरेश के पास है। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें