फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांव पहुंचा प्रशासन, चौपाल में जमीन और जल निकासी का विवाद सुलझा

Tue, 09 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के अतनपुर गांव में शिकायत का निस्तारण करते एसडीएम अविनाश सिंह यादव।
विज्ञापन
ग्रामीणों को तहसील के चक्कर लगाने से राहत दिलाने और भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से ग्राम अतनपुर में आयोजित राजस्व चौपाल में कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। एसडीएम अविनाश सिंह यादव और नायब तहसीलदार राकेश यादव ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में विद्या देवी की बैनामा की गई भूमि, आराजी संख्या-2 से जुड़े कब्जा विवाद की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बात सुनने और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के बाद अधिकारियों ने मामले का निस्तारण कराया।
इसके अलावा आराजी संख्या-462 से संबंधित रास्ते के विवाद को भी सुलझाया गया। रास्ते में पत्थर डाले जाने और डामर सड़क निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

चौपाल में नाले की खोदाई से बाधित जल निकासी का मामला भी सामने आया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र समाधान और कार्य को सुचारु रूप से संचालित कराने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भूमि विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने के लिए ऐसे मामलों का मौके पर समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें