झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर शाम डिलीवरी के बाद 21 वर्षीय प्रसूता वंदना भारतीय पत्नी नागेंद्र भारतीय निवासी कटका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर हंगामा कर दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देर शाम डिलीवरी के बाद 21 वर्षीय प्रसूता वंदना भारतीय पत्नी नागेंद्र भारतीय निवासी कटका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। बवाल बढ़ता देख डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी नागेंद्र भारतीय की पत्नी वंदना गर्भवती थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे दुर्जनपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पति नागेंद्र भारतीय ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई जाएगी। परिजनों की सहमति से चिकित्सकों ने आपरेशन किया तो पीड़िता को बेटा पैदा हुआ। इसी बीच शाम तकरीबन छह बजे अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक को मौके पर बुलाया। अभी उपचार ठीक से शुरू होता कि वंदना की मौत हो गई। इससे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
माहाैल बिगड़ता देख चिकित्सक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण पीड़िता की मौत हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।