फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत मामले में दर्ज हुआ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी लाश, बहन ने दी तहरीर
विज्ञापन

प्रयागराज। बम्हरौली स्थित अल्का विहार कॉलोनी में संदिग्ध हाल में मृत मिली सरायइनायत निवासी अंजना सिंह की मौत के मामले में चार दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बहन की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
अंजना की लाश 23 दिसंबर की रात अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। फौरी तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला उलझ गया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मुंह, नाक दबाए जाने की वजह से उसकी मौत हुई। सूत्रों के मुताबिक, मृतका का चेहरा नीला पड़ गया था, ऐसा उसी स्थिति में होता है जबकि उसका मुंह या नाक दबाई गई हो। साथ ही उसके गर्दन पर भी गहरे जख्म के निशान भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इसलिए पशोपेश में है कि उसके शरीर पर किसी तरह के अन्य चोट के निशान नहीं हैं। न ही कमरे में किसी तरह के प्रतिरोध होने के सबूत मिले हैं। मौके से मिला चाकू व मृतका के फिंगर प्रिंट फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें