फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा तक चले जयपुर एक्सप्रेस तो कम हो जाएगी लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ रोज से घंटों देरी से जयपुर एक्सप्रेस पहुंच रही है जंक्शन
विज्ञापन

नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, शुक्रवार को भी घंटों देरी से आई तमाम ट्रेनें
प्रयागराज। कोहरे की वजह से इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन पिछले कुछ रोज से समय की पटरी से उतर गया है। ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन से तो समय से रवाना हो जा रही है लेकिन जयपुर से वापसी में जंक्शन पहुंचते-पहुंचते ट्रेन घंटों लेट हो जा रही है। लेट लतीफी की वजह से मथुरा, आगरा आदि से आने वाले सैकड़ों यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि अगर ट्रेन मथुरा से जयपुर के बीच निरस्त कर दी जाए तो वापसी में इसकी लेट लतीफी पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। जीएम एनसीआर राजीव चौधरी तक भी यह मामला पहुंचा है।
जयपुर एक्सप्रेस का जंक्शन से रवाना होने का समय रात 11 बजे है। जो अगले दिन 12.40 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में जयपुर से इसके चलने का समय दिन में 3.20 बजे है जो सुबह 5.25 बजे जंक्शन पहुंचती है। बीते कुछ दिन के दौरान ट्रेन जंक्शन से तो समय से रवाना हो रही है लेकिन कोहरे की वजह से जयपुर पहुंचने में ट्रेन घंटों लेट हो रही है। जयपुर पहुंचने के बाद ही यह ट्रेन वापस जंक्शन के लिए चलती है। विलंब से पहुंचने की वजह से ट्रेन जयपुर से समय से छूट नहीं पा रही। नतीजा यह है कि 25 और 26 दिसंबर को यह गाड़ी नौ-नौ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की लेटलतीफी को देखते हुए जयपुर एक्सप्रेस को मथुरा तक ही चलाने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो मथुरा से भी यह ट्रेन वापसी में समय से रवाना हो सकेगी। इस वजह से इसकी लेटलतीफी पर भी अंकुश लगेगा। जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने इस संबंध में अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए हैं। उधर दूसरी ओर शुक्रवार को भी जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से आई।
प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
ब्रह्मपुत्र मेल 4.00 घंटे
स्वतंत्रता सेनानी 6.45 घंटे
जयपुर-इलाहाबाद 4.00 घंटे
मुरी एक्सप्रेस 4.00 घंटे
संगम एक्सप्रेस 3.30 घंटे
हमसफर एक्सप्रेस 2.25 घंटे
रीवा एक्सप्रेस 2.00 घंटे
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.00 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें