फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव बाजार में डंपर से कुचलकर महिला की मौत, पति-पुत्र बचे

Mon, 06 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी चौराहे के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बेटा और पति बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

घूरपुर थानाक्षेत्र के उभारी करमा निवासी मोहम्मद नौसे अपनी पत्नी फातिमा बेगम और बेटे जावेद के साथ कोरांव के चमनगंज निवासी अपने मौसा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। गांधी चौराहे के पास जैसे ही फातिमा बेगम बाइक से उतरी तभी बगल से गुजर रहे डंपर के पिछले पहिये के नीचे वह आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक मौके से भाग गया। उधर, महिला की मौत से शादी समारोह में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें