फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार पावर स्टेशन तथा उप केंद्र में आग लगी, अफरातफरी

Mon, 06 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01-03 कौड़िहार पावर स्टेशन में लगी आग
विज्ञापन
कौड़िहार पावर स्टेशन में रविवार को दोहपर अचानक आग लग गई। इससे 132 केवीए पावर स्टेशन तथा उपकेंद्र कौड़िहार परिसर में अफरातफरी मच गई। लोगों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ऐसे में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 132 केवीए पावर स्टेशन कौड़िहार से उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए का तार टूट गया। बिजली संचालित तार टूटने से 132 केवीए पावर स्टेशन तथा उप केंद्र कौड़िहार परिसर में आग फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के पहले वहां पर मौजूद विभागीय संविदाकर्मियों ने पानी छिड़काव तथा अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया आग लगी घटना से कोई खास नुकसान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
132 केवीए पावर स्टेशन से उप केंद्र को जोड़ने वाली बिजली के तार टूटने से आग लग गई। पानी के छिड़काव तथा अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा।-रवि कुमार पटेल, अवर अभियंता उपकेंद्र कौड़िहार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें