फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, माल भी बरामद

Sat, 27 Sep 2025 02:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)

सार

चार दिन पहले फूलपुर में हुई लाखों की ज्वैलरी लूट मामले का पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। लाखों की लूट के इस खुलासे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
फूलपुर पुलिस ने किया लूट का खुलासा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले फूलपुर में हुई लाखों की ज्वैलरी लूट मामले का पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। लाखों की लूट के इस खुलासे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। महिला के कब्जे से ही सभी ज्वैलरी पुलिस ने बरामद करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस खुलासे से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वीरकाजी गांव की रहने वाली आफरीन फातिमा पत्नी सैयद मो. शाहिद ने 22 सितंबर को कोतवाली पुलिस को अपने साथ हुई लूट की घटना की तहरीर देते हुए बताया रात लगभग 11:30 बजे उसके घर में दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर बंधक बनाकर ज्वैलरी की लूट की गई है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मामले के खुलासे के लिए डीसीपी गंगानगर ने पुलिस टीमों का गठन किया। एसओजी प्रभारी सुख चैन तिवारी के साथ ही सर्विलांस और  पुलिस लूट के इस गंभीर मामले का खुलासा करने के लिए अपनी जाल बिछा दिए।

एफआईआर में बढ़ाई गईं झूठी सूचना देने की धारा

जांच में यह पता चला की लूट की वारदात पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस की जांच में सच्चाई खुलकर सामने आई कि शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा ने ही अपने प्रेमी शाहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम निवासी उसमापुर बलीपुर थाना उतरांव प्रयागराज के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। दोनों ने यह तय किया था कि ज्वैलरी को छुपा लेंगे और जब पूरा मामला शांत हो जाएगा तो उसका बाद में उपयोग करेंगे। एसीपी विवेक यादव के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फर्जी साक्ष्य बनाने और झूठी सूचना देने की धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी शादी रचाने को आफरीन ने रची  थी लूट की झूठी कहानी

फूलपुर। डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक शिकायतकर्ता आफरीन फातिमा और उसके प्रेमी शहनवाज के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से भाग कर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए उन्हें रूपयों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने लाखों की ज्वैलरी लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद ज्वैलरी छुपा कर पुलिस को लूट की झूठी कहानी बताई। इस मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों आफरीन और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशान देही पर ज्वैलरी को भी आफरीन के घर से ही बरामद कर लिया है।

पुलिस और समाज को भी दिया चकमा, कई दिन हलाकान रहा पुलिस महकमा

कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के सामने स्थित वीरकाजी गांव अपने ही घर में लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाली आफरीन फातिमा के इस काले कारनामें की इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आफरीन उसके प्रेमी शाहनवाज के जेल जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को लोग यही चर्चा करते रहे कि इस ढोंगी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार, पुलिस और समाज को भारी चकमा देने का काम किया है। इस घटना के खुलासे को लेकर फूलपुर ही नहीं बल्कि प्रयागराज जनपद का पुलिस महकमा हलकान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें