फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा ने क्यों खत्म कर ली जीवन 'रेखा': होटल के बाथरूम में फंदे से लटकी मिली, बहन का पेपर दिलाने गई; खुद हुई फेल

Fri, 09 May 2025 05:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

पूछताछ में सुचेतना ने पुलिस को बताया कि रेखा का उसके पति से तीन साल पहले तलाक हो गया था। उसके माता-पिता का देहांत होने के बाद वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती थी।
विज्ञापन
दिल्ली से प्रयागराज गई महिला ने होटल के बाथरूम में लगाई फांसी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज स्थित नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी स्टेशन के पास संजय नगर मोहल्ले में स्थित एक लॉज में कमरे के अंदर बाथरूम में गुरुवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारते हुए विधिक कार्रवाई की। महिला अपनी बुआ की बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए यहां आई थी। वह बीते 27 अप्रैल से लॉज में रह रही थी। उसने यहां पर दस दिन के लिए कमरे की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।

विज्ञापन

दिल्ली से पेपर दिलाने गई थी प्रयागराज
जानकारी के अनुसार रेखा पुत्री सत्यवीर चौहान निवासी ममरवा हरियाणा अपनी बुआ की पुत्री सुचेतना पुत्री प्रवीण कुमार निवासी नारायण गांव दिल्ली को एमएड की परीक्षा दिलाने के लिए प्रयागराज आई थी। उसने छिवकी स्टेशन के पास संजय नगर मोहल्ले में जेके रॉयल पैलेस में 27 अप्रैल से 10 दिनों के लिए कमरा बुक कराया था।

बहन सुबह चली गई थी पेपर देने
गुरुवार को सुचेतना जमनीपुर कोटवा स्थित विवि में एमएड की परीक्षा देने के लिए सुबह साढे छह बजे चली गई। 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग दो बजे वह लॉज पहुंची तो रेखा का कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो सुचेतना ने रेखा को फोन लगाया।

बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश
फोन न उठने पर उसने लॉज में मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी तो उन्होंने खिड़की से देखा। इस पर रेखा का शव बाथरूम के अंदर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। लॉज कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ कर टीम अंदर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा।

तीन साल पहले हो चुका रेखा का तलाक
पूछताछ में सुचेतना ने पुलिस को बताया कि रेखा का उसके पति से तीन साल पहले तलाक हो गया था। उसके माता-पिता का देहांत होने के बाद वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती थी। वह यहां उसके साथ उसे परीक्षा दिलाने आई थी। बीते दो दिनों से दोनों लॉज के अलग-अलग कमरों में रह रहे थे।
विज्ञापन

कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
उसने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका एक पुत्र भी है। थाना प्रभारी बृज किशोर गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के पहुंचाने पर और बातें स्पष्ट होंगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें