फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में आग का गोला बनी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पारिवारिक कलह के चलते एक गर्भवती विवाहिता ने आग लगा ली। जिससे वह आग का गोला बन गई। बाहर दौड़ते हुए निकली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे आग की जद से बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर भागे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव के रहने वाले लवकुश उपाध्याय शिक्षक हैं। उनकी शादी करीब सात साल पहले भदोही के सुरियांवा इलाके में वीना उपाध्याय (32) के साथ हुई थी। उसके छह वर्ष का एक बेटा है। वीना आठ माह की गर्भवती थी। रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति से कहासुनी होने के बाद गुस्से में आकर उसने आग लगा ली। जलने लगी तो दौड़ते हुए बाहर निकली। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग का गोला बनी गर्भवती विवाहिता को बचाने के लिए प्रयास में जुट गए। जब तक आग बुझ पाती वह अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। जहां उसने दम तोड़ दिया। बुझाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। उधर सूचना के बाद पहुंची फूलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक मायके वालों ने देरशाम तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी थी।
लाकडाउन में प्रधान ने भूमिधरी में बनवा दी सड़क, शिकायत
ग्राम प्रधान ने गांव के रहने वाले एक किसान के भूमिधरी भूमि से जबरन सड़क बनवा दिया। रोकने के बाद भी नहीं माने परेशान किसान ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। फूलपुर तहसील के बगई खुर्द मनापुर गांव के रहने वाले शोभनाथ पटेल, रामकैलाश, रामबहादुर व सुरेश कुमार का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा दबंगई के बल पर उसकी भूमिधरी जमीन में लाकडाउन के दौरान जबरन सड़क का निर्माण करा दिया। आरोपित है कि विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह की धमकियां दी गई। तत्काल अधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया। लेकिन लाकडाउन के चलते निर्माण कार्य रोकवा पाने में वे असफल रहे। किसानों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें