फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हाथ-पैर तोड़े, एड़ी की हड्डी...', ममता ने नाबालिग बेटे संग पति को पीट-पीटकर मारा, पत्नी ने खुद बताई वजह

Mon, 21 Apr 2025 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Woman Kills Husband In Prayagraj: प्रयागराज में नाबालिग बेटे के साथ मिलकर महिला ने पति को पीट-पीटकर मार डाला। मांडा के मंडार गांव में यह घटना हुई। बेटी की तहरीर पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग बेटे के साथ पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prayagraj Crime News: प्रयागराज के मंडार गांव में महिला ने नाबालिग बेटे संग मिलकर पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर मृतक की पत्नी, बेटे और साला तथा ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


परमेश्वर करीब 37 वर्ष तक मंडार गांव के प्रधान रहे। सियाराम पटेल (48) उनका इकलौता बेटा था। घर में सियाराम की पत्नी ममता, बड़ी बेटी आराध्या (17) और दो नाबालिग बेटे रहते हैं। बड़ी बेटी ने बताया कि पिता नशे के आदी थे और इसका विरोध करने पर आए दिन घर में मारपीट करते थे। 

शनिवार शाम करीब सात बजे भी उन्होंने मारपीट की। आक्रोशित होकर मां और भाई ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें उनके दोनों हाथ, पैर और एड़ी की हड्डी टूट गई और सिर के पीछे व सीने में गंभीर चोट पहुंची। इससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। 
विज्ञापन


मां ने घटना की जानकारी दी तो मेजा निवासी नाना रामलखन पटेल और मामा शिव पटेल झोलाछाप को लेकर आए। मरहम-पट्टी के बाद पिता को अस्पताल 
ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी बुआ नीलम व फूफा संतोष को दी। 

ममता और नाबालिग बेटे पर मुकदमा
उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि बहन बहनोई की सूचना पर भोर में चार बजे के करीब वह मौके पर पहुंचे। एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर पत्नी ममता व नाबालिग बेटे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मंगलसूत्र-रुपये छीनकर बाजार गया, नशे में आया तो शुरू हुआ झगड़ा 
हत्या की आरोपी पत्नी ममता ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका पति गांजा के साथ नशीली दवा और इंजेक्शन लेने का आदी था। उसकी इस आदत के कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना वाली शाम करीब छह बजे वह नशे के लिए पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर झगड़ा शुरू कर दिया। महुआ बेचने से मिले 1500 रुपये व मंगलसूत्र छीनकर बाजार चला गया। करीब आधे घंटे बाद नशे की हालत में घर लौटा और मारपीट करते हुए गला दबाने लगा। अपने बचाव में उसने उस पर हमला किया। 

नशे की लत ने तोड़ा परिवार, पिता ने बहू-पौत्र के नाम कर दी थी जमीन 
मृतक के ससुर रामलखन ने बताया कि उसने अपनी बेटी ममता की शादी करीब 20 वर्ष पहले सियाराम से की थी, लेकिन पति के नशे का आदी होने से बेटी परेशान रहने लगी। नशे की लत पूरी करने के लिए करीब आठ वर्ष पहले दामाद ने घर में रखा अनाज बेच दिया था। नशे के लिए पैसा नहीं मिलने पर करीब चार वर्ष पहले कच्चे मकान में आग लगा दी थी।
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग आकर बेटी तीनों बच्चों के साथ मायके रहने लगी। दो बच्चों की कक्षा पांच तक की पढ़ाई ननिहाल से पूरी हुई। समधी ने बेटे की नशे की लत से ही परेशान होकर पूरा खेत बंटाई पर दे दिया था। खेत बेच देने के डर से करीब 7-8 बीघे पुश्तैनी भूमि को बहू ममता और दोनों पौत्र के नाम वसीयत कर दिया था। दामाद की आदत में कुछ सुधार होने और खेती की देखभाल को लेकर करीब पांच साल पहले बेटी बच्चों को लेकर वापस चली आई, लेकिन कुछ समय बाद दामाद ने फिर वही हरकतें शुरू कर दीं। 

यह भी पढ़ें: UP: बेटी संग उसके सपनों पर कफन देख फफक पड़े पिता, टॉप टेन में रहना चाहती थी, लेकिन... इसलिए छात्रा ने दी जान



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें