फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एक बाइक पर पांच सवार, बेकाबू कार की टक्कर से एक की जान गई

Sun, 14 Sep 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी घूरपुर (प्रयागराज)

सार

सारंगापुर बाजार रीवा राजमार्ग पर रविवार शाम बेकाबू कार की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई। दंपती समेत चार घायल हो गए। घटना से थोड़ी देर पहले इसी कार की चपेट में आकर दो साइकिल भी सवार जख्मी हुए।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखचे उड़ गए। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारंगापुर बाजार रीवा राजमार्ग पर रविवार शाम बेकाबू कार की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई। दंपती समेत चार घायल हो गए। घटना से थोड़ी देर पहले इसी कार की चपेट में आकर दो साइकिल भी सवार जख्मी हुए। कुल छह घायलों में तीन की हालत गंभीर है। कार चालक हिरासत में है।

विज्ञापन


हादसा असुरक्षित सफर की बानगी है। कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी रंजन (30) पत्नी प्रमिला (28), बेटों प्रवीण (नौ) व रुद्र (सात) के साथ साढ़ू के बेटे निखिल को लेकर कांटी स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। सारंगापुर बाजार पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी तो सभी तिनके की तरह बिखर गए। निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल हो गए।

लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी कार चालक अनुराग से पूछताछ की जा रही है। वह सेना में कार्यरत और छिवकी में तैनात है। हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक में जा घुसी कार

घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह रफ्तार बढ़ाकर भागा और कार थोड़ी दूर हाईवे पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

साइकिल सवार दोस्तों को मारी टक्कर

बाइक को टक्कर मारने से कुछ मिनट पहले कार चालक ने अमिलिया गांव निवासी साइकिल सवार दोस्त अभिषेक (18) और अंशु गौतम (16) को भी टक्कर मारी थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें