फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे की भीतर तीन रेलकर्मियों पर हमला, दो की हालत नाजुक

Thu, 13 Aug 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलकर्मियों के लिए पिछले 12 घंटे बुरे साबित हुए। मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार की सुबह 11 बजे के दौरान अलग-अलग तीन स्थानों में ड्यूटी पर तैनात तीन रेलकर्मियों पर जानलेवा हमले हुए। इरादतगंज में मालगाड़ी से कोयला चुराने गए चार बदमाशों ने जहां ट्रेन के गार्ड जेडयू सिद्दीकी को लहूलुहान कर दिया तो वहीं इलाहाबाद-मुगलसराय पैंसेजर में तैनात टीसी को कांवाड़ियों ने धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया। जबकि इसके पूर्व मालगाड़ी के एक अन्य गार्ड से मारपीट कर तीन बदमाश उसका बैग लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छिवकी रेलवे स्टेशन से सतना जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में गार्ड जेडयू सिद्दीकी ड्यूटी पर तैनात थे। इरादतगंज स्टेशन आउटर के पहले सिगनल रेड होने के कारण मालगाड़ी खड़ी हो गई। सुबह 4.30 बजे के आसपास गार्ड वाले वैगन में चार बदमाशों ने लाठी, चाकू से हमला बोल दिया। हमलावारों ने चाकू से भी प्रहार किया। गार्ड को घायल कर बदमाश वॉकीटाकी, दो मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए। इस दौरान गार्ड केबिन में दो सिक्योरिटी गार्ड भी थे। हमले में एक गार्ड को भी चोट आई। सूचना मिलने पर रेलकर्मी घायल गार्ड को रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय ले आए।

 यहां उसका इलाज चल रहा है। उधर एक अन्य वाकया इलाहाबाद से मुगलसराय जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुआ। इलाहाबाद मंडल में तैनात टीसी आशीष श्रीवास्तव स्क्वायड चेकिंग के लिए मिर्जापुर से सवार हुआ। चेकिंग के दौरान कुछ कांवड़िये बिना टिकट सफर कर रहे थ। जब उनसे जुर्माना मांगा गया तो दो कांवड़ियों ने आशीष को धक्का दे दिया। घायल आशीष को पहले मिर्जापुर में ले जाया गया। वहां से रेलकर्मी सड़क मार्ग से उसे इलाहाबाद स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में ले आये।
विज्ञापन


 सुधार न होता देख रेलकर्मियों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। वहीं इसके पूर्व इलाहाबाद मंडल में तैनात एक अन्य गार्ड आरसी यादव मंगलवार की रात मालगाड़ी लेकर मुगलसराय गए हुए थे, वहां आउटर पर रात 11.15 बजे के आसपास तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश गार्ड का बैग छीनकर भाग निकले। उधर घटना की जानकारी मिलते ही इस दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाईज संघ (एनसीआरईएस) के एसके मिश्र, बेचन अली, गोबिंद सिंह, सत्य नारायण आदि नेता केंद्रीय चिकित्सालय पहुंच गए। नेताओं ने एडीआरएम एवं अन्य अफसरों से मिलकर रेलकर्मियों की सुरक्षा की मांग की एवं दबाव बनाकर दोनों मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। इस दौरान राकेश चौधरी, श्याम जी शुक्ला, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें