हंडिया (ब्यूरो)। घर में अकेली चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी लड़के ने दरिंदगी कर डाली। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी युवक भाग गया। लहूलुहान बच्ची को हंडिया थाने ले जाया गया जहां से उसे शहर में महिला चिकित्सालय भेजा गया।
सोमवार दोपहर की घटना है। हंडिया इलाके के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग चार साल की बेटी को घर में छोड़कर धान की रोपाई करने चला गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के ने आकर उसे पकड़ लिया बलात्कार कर दिया। बच्ची रोने-चीखने लगी तो आसपास के लोग जुट गए मगर तब तक आरोपी लड़का घर से निकलकर भाग निकला था। इस बीच बच्ची के माता-पिता समेत परिजन भी आ गए। वे बेटी को लेकर हंडिया थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। बच्ची को इलाज के लिए डफरिन अस्पताल ले जाया गया।