फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ में चोरी हुए मोबाइल का झारखंड व पश्चिम बंगाल के गिरोह से जुड़े तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ मेले के दौरान विभिन्न जगहाें से 3500 से अधिक मोबाइल चोरी और लापता हुए हैं। साइबर पुलिस की जांच में मोबाइल चोरों के गिरोह का तार झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़ रहा है। क्योंकि, अधिकतर मोबाइल की लोकेशन धनबाद और पाकुुड़ी जिले में मिली है। ऐसे में पुलिस को शक है कि यहां का कोई गिरोह महाकुंभ मेले में सक्रिय था।
विज्ञापन

मेले में रोजाना करोड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ रही थी। इतनी भीड़ को देखते हुए चोर भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए और यह गिरोह कभी संगम में डुबकी लगाने तो कभी रास्ते में श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। इसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। साइबर पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 3500 से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल चोरी और लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।
इनमें कई मोबाइल तो ऐसे भी हैं, जो श्रद्धालुओं की अपनी लापरवाही से भी गुुम हुए हैं। इन अधिकतर मामलों में दारागंज, कीडगंज, नैनी और झूूंसी, सिविल लाइंस, कर्नलगंज, कोतवाली, जार्जटाउन समेत अन्य थाने में भी कई केस दर्ज हुए हैं। वहीं, जब साइबर पुलिस ने इसकी जांच की तो अधिकतर की लोकेशन झारखंड के धनबाद, पश्चिम बंगाल के पाकुुड़ी के अलावा बिहार में कई जिलों की लोकेशन मिली है।
विज्ञापन



चोरी के मोबाइल में अधिकतर आई-फोन
साइबर पुलिस के अफसरों ने बताया कि मोबाइल चोरी के बाद सीडीआर और लाइव लोकेशन की मदद से 200 से अधिक मोबाइल फोन को रिकवर कर पीड़ित को वापस भी लौटाया गया है। जबकि, चोरी हुए मोबाइल में अधिकतर आई-फोन शामिल हैं। वहीं, 90 फीसदी ऐसे मोबाइल फोन है, जिसे स्विच ऑफ कर लिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी और गायब होने पर क्राइम ब्रांच से लेकर अन्य कई दस्ता सक्रिय हो गए हैं।

मोबाइल चोरी के बाद खाते से पैसे भी निकाले

पुलिस जांच में ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं जो मोबाइल चोरी की वारदात के बाद पीड़ित के बैंक खाते से पैसा भी निकाल लिया है। वहीं, साइबर पुलिस के एक्सपर्ट जय सिंह ने बताया कि इन पांच बातों का ध्यान रखा जाए तो साइबर ठग खाते से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।


1-
अपने मोबाइल फोन के सिम में पासवर्ड लगाकर रखे
2-
मोबाइल चोरी होने के बाद फौरन सिम को बंद करवा दें
3-
संबंधित बैंक में या ग्राहक सेवा अधिकारी से खाता सीज करवाएं
4-
मोबाइल चोरी के बाद कोताही न बरतें, नजदीकी थाने में शिकायत करें
5-
यूपीआई पेमेंट में हर जगह पासवर्ड लगाकर रखें

केस-एक
कानपुर जिले के कल्याणपुर निवासी श्रद्धालु आदर्श ने पुलिस को बताया कि वह संगम में स्नान करने आए थे। अगले दिन किसी ने बस अड्डे के पास से उनका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल की लोकेशन भी ऑन थी, लेकिन अब बंद है।


केस-दो
मूलरूप से लखनऊ के महानगर निवासी अमित महरोत्रा ने पुलिस को बताया कि वह 25 जनवरी को महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान करने आए थे। इस बीच किसी ने उनका मोबाइल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें