बढ़ती सर्दी के साथ हरी सब्जियों से बाजार गुलजार है। सब्जियों की आवक से आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है। पिछले 10 दिनों में कमोवेश भी सब्जियों के दाम में अच्छी-खासी गिरावट आई है।
क्षेत्रीय किसानों द्वारा उगाई गई आलू, मटर, बैंगन समेत हरी सब्जियां बड़ी मात्रा में बाजारों में पहुंच रही है। 10 दिन पहले 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मटर अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है। वहीं, 100 रुपये किलो तक पहुंचा बैंगन 30 से 35 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। हरी धनिया भी 5 रुपये में तीन गड्डी बिक रही है।
इनके साथ लौकी, सोवा, पालक, मेथी और गोभी जैसी सब्जियों के भाव में 60 से 70 प्रतिशत की कमी आई है। काश्तकार रामलखन, फूलचंद्र, मनोज पाल, दिलीप कुमार, सूबेदार पटेल व वकील अहमद आदि ने बताया कि इस मौसम में सब्जियों की पैदावार अधिक होती है। खेत से सीधे बाजार में ताजी सब्जी पहुंचती है और ग्राहकों को सस्ते दाम पर मिलती है।
लालगोपालगंज बाजार में सब्जियों के भाव
-
सामग्री
दस दिन पहले (रुपये प्रति किलो)
मंगलवार को भाव
-
आलू
25-30 16-20
-
फूल गोभी
20-25
10-15
-
मटर 80-100
35-40
- बैंगन 70-80
20-30
-
टमाटर
60
35-40
-
लौकी
40-50
10-15
- तापमान में गिरावट, पत्तेदार एवं जड़ वाली सब्जियों के लिए अनुकूल होता है। इस समय सब्जियों का उत्पादन अधिक और सप्लाई चेन छोटी होने परिवहन खर्च भी बचता है। - बीके द्विवेदी, कृषि विशेषज्ञ, निदेशक, बायोवेद शोध संस्थान
- इस मौसम में मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजी मटर और आंवला में विटामिन, आयरन तथा एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से लड़ने में लाभदायक है। - अमरेश वर्मा, सीएचसी प्रभारी, कौड़िहार।