फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, आधा दर्जन बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर पुलिस ने एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान की अगुवाई में मंगलवार को डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आधा दर्जन डग्गामार बसों को पुलिस ने सीज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिना वैध परमिट, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों के ये बसें लंबे समय से सड़कों पर फर्राटा भर रही थीं। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था, बल्कि यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ रही थी। घूरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इन बसों को पकड़ा। इसी प्रकार वैध प्रपत्र न होने से 42 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान में 220 वाहनों के कागजात चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें