फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अरविंद ने लिया पीआरओ का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। विंग कमांडर शैलेंद्र पांडेय ने रक्षा मंत्रालय बम्हरौली में पीआरओ का पदभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से प्रयागराज के फूलपुर तहसील के रहने वाले विंग कमांडर शैलेंद्र 22 वर्ष से वायु सेना में हैं। प्रयागराज के पूर्व वह ईस्टर्न एयर कमांड शिलांग में तैनात थे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट से 12वीं तक की पढ़ाई के बाद विंग कमांडर ने एनडीए पास कर वायुसेना ज्वाइन की। हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में उनके पास 4500 घंटे उड़ान का अनुभव है। वह वायुसेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर चेतक एवं चीता को भी उड़ा चुके हैं। अपने सक्रिय उड़ान कार्यकाल के दौरान वह देश के तमाम हिस्सों में अपनी सेवा दे चुके हैं। केदारनाथ घाटी में ऑपरेशन राहत में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें